बागजांता के 72 मजदूरों के मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता स्थगित

Updated at : 18 May 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
बागजांता के 72 मजदूरों के मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता स्थगित

मुसाबनी : बागजांता खदान के डिक लाइन के बुनियादी मजदूरों को रोजगार के लिए गुरुवार को अंचल कार्यालय में होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता स्थगित हो गयी. हालांकि वार्ता के लिए झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन बागजांता के अध्यक्ष रूपाई हांसदा के नेतृत्व में मजदूर अंचल कार्यालय पहुंचे थे. सीओ के रांची चले जाने के कारण वार्ता […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बागजांता खदान के डिक लाइन के बुनियादी मजदूरों को रोजगार के लिए गुरुवार को अंचल कार्यालय में होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता स्थगित हो गयी. हालांकि वार्ता के लिए झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन बागजांता के अध्यक्ष रूपाई हांसदा के नेतृत्व में मजदूर अंचल कार्यालय पहुंचे थे. सीओ के रांची चले जाने के कारण वार्ता नहीं हो पायी. रूपाई हांसदा ने कहा कि दो अप्रैल से डिकलाइन में काम करने वाले 72 मजदूरों को काम से बैठा दिया गया है.

यूनियन ने यूसिल प्रबंधन से मजदूरों को रोजगार देने की मांग पर वार्ता करने का अनुरोध किया था. बागजांता माइंस के अतिरिक्त प्रबंधक डी हांसदा ने पत्र देकर 17 मई को शाम चार बजे अंचल कार्यालय में वार्ता की बात कही थी. वार्ता के लिए पहुंचने पर वार्ता स्थगित होने की जानकारी मिली. जिससे ठेका मजदूरों में निराशा है. रूपाई हांसदा ने कहा यूसिल प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा था. वार्ता में यूनियन के सचिव राजेन कैवर्त, निर्मल पातर, कोका कैवर्त, हरिपद भकत, सिंगराय हांसदा, डेमो हांसदा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola