घर में कमाने वाला अकेला था बजेन मुंडा

Updated at : 14 May 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
घर में कमाने वाला अकेला था बजेन मुंडा

पत्नी समेत छोटे-छोटे दो बच्चे हैं बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पारूलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव के मजदूर बजेन मुंडा (30) की मौत पांच मई को तमिलनाडु के कोयंबटूर में शॉट सर्किट से मौत हो गयी. कोयंबटूर में बजेन कैव कास्टीन नामक कंपनी में काम करता था. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा सांसद विद्युत वरण महतो […]

विज्ञापन

पत्नी समेत छोटे-छोटे दो बच्चे हैं

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पारूलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव के मजदूर बजेन मुंडा (30) की मौत पांच मई को तमिलनाडु के कोयंबटूर में शॉट सर्किट से मौत हो गयी. कोयंबटूर में बजेन कैव कास्टीन नामक कंपनी में काम करता था. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर रविवार को उसका शव गांव लाया गया.
शव के पहुंचने पर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उसका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया. बजेन मुंडा रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गया था. वहां पर कैव कास्टीन कंपनी में मजदूरी करता था. काम के दौरान ने शॉट सर्किट से उसकी मौत हो गयी. शव के गांव पहुंचने पर भाजपा नेता समीर महंती, चुनू माहली, गौतम नायक, दुर्गा मन्ना आदि गांव पहुंचे.
मृतक के परिवार को सांत्वना दी. सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त श्रमायुक्त से बात कर मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजा देने की बात कही. मृतक के पिता परेश ने बताया कि बजेन मुंडा घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था. घर में उसकी पत्नी तथा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola