बार एसोसिएशन में लाखों का घोटाला

घाटशिला : घाटशिला बार एसोसिएशन में लाखों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी है. टीम ने वर्ष 2015-16 से 2017-18 के एकाउंट्स की जांच की है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मद में निकाले गये हैं. इसके लिए […]
घाटशिला : घाटशिला बार एसोसिएशन में लाखों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी है. टीम ने वर्ष 2015-16 से 2017-18 के एकाउंट्स की जांच की है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मद में निकाले गये हैं. इसके लिए कमेटी से सहमति नहीं ली गयी. उक्त राशि लगभग 6 लाख रुपये है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति सदस्य से 100 रुपये एसडीओ कोर्ट आने-जाने के लिए कमीशन के रूप में लिये गये है. उक्त राशि 2 से 4 लाख रुपये है. जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि रिपोर्ट कार्यकारिणी में रखी जायेगी . इसके लिए अध्यक्ष से विचार विमर्श किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




