जान दे देंगे, स्कूल का विलय नहीं होने देंगे

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षांड़गी से उनके आवासीय कार्यालय में बुधवार को सोनाकुड़िया-पाकलो प्राथमिक विद्यालय के विलय के विरोध में महिलाएं मिलीं. इसका नेतृत्व परमेश्वर नायक ने की. महिलाओं ने विधायक से कहा कि उक्त स्कूल में सभी मजदूर के बच्चे पढ़ाई करते हैं. यहां 50 बच्चे नामांकित हैं. यहां से एक किलोमीटर […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षांड़गी से उनके आवासीय कार्यालय में बुधवार को सोनाकुड़िया-पाकलो प्राथमिक विद्यालय के विलय के विरोध में महिलाएं मिलीं. इसका नेतृत्व परमेश्वर नायक ने की. महिलाओं ने विधायक से कहा कि उक्त स्कूल में सभी मजदूर के बच्चे पढ़ाई करते हैं. यहां 50 बच्चे नामांकित हैं. यहां से एक किलोमीटर दूर स्थित बालीडीहा मध्य विद्यालय में स्कूल का विलय किया गया है. यहां एक भी अभिभावक अपने बच्चों को नहीं भेजते हैं.
गांव के विद्यालय परिसर में समांतर ढंग से विद्यालय चलाया जा रहा है. अभिभावक घर-घर जाकर मूढ़ी मांग कर बच्चों को मिड डे मील में दे रहे हैं. मीरा नायक, मंजू नायक, जबा नायक, कल्पना नायक, लक्ष्मी नायक, सुषमा नायक ने महिलाओं ने कहा कि जान देंगे, मगर विद्यालय विलय होने नहीं देंगे. विद्यालय के अभिलेखों की तालाबंदी कर रखी गयी है. विलय को नहीं रोका गया तो गर्मी अवकाश के बाद भूख हड़ताल पर बैठेंगे. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि स्कूल विलय को लेकर कोर्ट में पीआइएल दायर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




