कल का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, इनका होगा भाग्योदय, पढ़ें 4 अप्रैल का पूरा राशिफल

कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 4 April 2026: कल 4 अप्रैल दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरम्भ हो जाएगी.
Kal Ka Rashifal 4 April 2026: कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे, जिससे कल मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. वहीं बुध और राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे. चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र मेष राशि मे हैं. आइए जानते है कल का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला हैं-
मेष कल का राशिफल
मेष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण वैवाहिक जीवन में मधुरता और साझेदारी के कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. मीन राशि में स्थित मंगल और शनि आपके खर्चों को बढ़ा सकते हैं, इसलिए धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. शुक्र आपकी ही राशि में होने से आपके आकर्षण और व्यक्तित्व में वृद्धि करेंगे. करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि में स्थित देव गुरु आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेंगे.
वृषभ कल का राशिफल
वृषभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह का मेष राशि में होना खर्चों की अधिकता का संकेत दे रहा है. कुंभ राशि में स्थित बुध और राहु ग्रह आपकी बौद्धिक क्षमता को बल देंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे. मिथुन राशि में मौदूज देव गुरु आपके धन भाव को सक्रिय कर आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगे.
मिथुन कल का राशिफल
मिथुन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण शिक्षा और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. आपकी राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति भाग्य का पूरा साथ दिलाएंगे, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. कुंभ राशि में स्थित राहु आपकी योजनाओं को विस्तार देंगे, लेकिन शनि-मंगल की स्थिति के कारण पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
कर्क कल का राशिफल
कर्क राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा. मीन राशि में मंगल-शनि की उपस्थिति के कारण यात्राओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कुंभ राशि में स्थित बुध ग्रह आपके शोध और गुप्त विद्याओं में रुचि बढ़ा सकते हैं. करियर में शुक्र की स्थिति आपको नई जिम्मेदारियां दिला सकती है.
सिंह कल का राशिफल
सिंह राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. आपकी राशि में केतु की उपस्थिति आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकती है, लेकिन गुरु की दृष्टि आपको सही मार्ग दिखाएगी. कुंभ राशि में स्थित राहु व्यापारिक साझेदारी में लाभ के अवसर प्रदान करेंगे. शनिवार के दिन शनि-मंगल की स्थिति के कारण वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
कन्या कल का राशिफल
कन्या राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण धन की आवक बढ़ेगी और परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल-शनि की युति जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकती है, इसलिए शांत रहें. कुंभ राशि में स्थित बुध ग्रह आपके संचार कौशल को और अधिक प्रभावी बनाएंगे. देव गुरु का मिथुन में होना आपके करियर के लिए नए और स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा.
तुला कल का राशिफल
तुला राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र का मेष राशि में होना प्रेम जीवन के लिए बहुत सुखद परिणाम लेकर आएगा. कुंभ राशि के राहु आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएंगे, लेकिन शनि-मंगल के कारण छठे भाव में शत्रुओं से सावधान रहें. कल स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपके लिए आवश्यक होगा.
वृश्चिक कल का राशिफल
वृश्चिक राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. पंचम भाव में शनि और मंगल की युति संतान से संबंधित चिंता दे सकती है. गुरु की मिथुन राशि में स्थिति आपके गुप्त धन या विरासत से लाभ मिलने के संकेत दे रही है. कुंभ राशि में मौजूद राहु आपके सुख भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है.
धनु कल का राशिफल
धनु राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आय के नए स्रोत खुलेंगे और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. चतुर्थ भाव में मंगल-शनि की उपस्थिति घर के वातावरण में थोड़ा तनाव पैदा कर सकती है, संयम से काम लें. मिथुन राशि में स्थित देव गुरु आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां लाएंगे और व्यापार में प्रगति देंगे. कुंभ राशि में स्थित बुध ग्रह आपकी लेखन और संचार की कला को निखारने में मदद करेंगे.
मकर कल का राशिफल
मकर राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपके रूतबे में वृद्धि होगी और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. पराक्रम भाव में शनि-मंगल की उपस्थिति आपको अत्यधिक ऊर्जावान बनाएगी, जिससे कठिन कार्य भी समय पर पूरे होंगे. कुंभ राशि में स्थित राहु आपके वाणी भाव को प्रभावित करेंगे, इसलिए बोलते समय सावधानी रखें. शुक्र ग्रह मेष राशि में रहकर माता के माध्यम से धन लाभ करा सकते हैं.
कुंभ कल का राशिफल
कुंभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का उदय होगा और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. आपकी राशि में बुध और राहु की उपस्थिति आपको तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से लाभ दिलाएगी. धन भाव में मंगल-शनि की युति के कारण निवेश में बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है. मिथुन राशि में स्थित देव गुरु आपके ज्ञान और बुद्धि का विस्तार करेंगे.
मीन कल का राशिफल
मीन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण मानसिक बेचैनी और अचानक आने वाली बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आपकी राशि में स्थित सूर्य, मंगल और शनि की युति आत्मविश्वास तो देगी, लेकिन स्वभाव में उग्रता ला सकती है. शुक्र का मेष में होना आपकी संचित संपत्ति में वृद्धि करने के संकेत दे रहा है. सिंह राशि में केतु की उपस्थिति के कारण पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान रखें.
Also Read: आज का राशिफल, साप्ताहिक राशिफल, मासिक राशिफल, वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




