सेल से बिना इस्तीफा दिये बिजली विभाग में नौकरी कर रहे थे जेई

Updated at : 30 Jan 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सेल से बिना इस्तीफा दिये बिजली विभाग में नौकरी कर रहे थे जेई

जेबीवीएनएल के जीएम को भी नहीं है जानकारी हुए बर्खास्त मुख्यालय के आदेश पर जीएम ने लिया निर्णय सवाल : किन कागजात पर दी गयी नौकरी घाटशिला : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट से इस्तीफा दिये बिना झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घाटशिला अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय में कनीय अभियंता […]

विज्ञापन

जेबीवीएनएल के जीएम को भी नहीं है जानकारी

हुए बर्खास्त
मुख्यालय के आदेश पर जीएम ने लिया निर्णय
सवाल : किन कागजात पर दी गयी नौकरी
घाटशिला : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट से इस्तीफा दिये बिना झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घाटशिला अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत संतोष कुमार दास को बिजली विभाग ने बर्खास्त कर दिया है. कनीय अभियंता की बर्खास्ती का पत्र अबतक अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय में नहीं पहुंचा है.
हालांकि श्री दास तीन दिन पूर्व ही निगम के सभी कार्यों को पूरा करने के बाद सरकारी मोबाइल जमा कर गये हैं. अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय में जेइ की बर्खास्ती के संबंध में कोई सूचना नहीं है. एक वर्ष से बिना वेतन कर रहे थे कार्य : अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय में एक वर्ष से कार्यरत कनीय अभियंता संतोष कुमार दास को वेतन नहीं मिला था. एक वर्ष से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था. ऐसी स्थिति में किस आधार पर काम कर रहे थे. उनसे संपर्क करने
का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल में कॉल फॉरवर्ड होने के कारण उनसे बात नहीं हो पायी.
उठे सवाल : इस्तीफा मंजूर हुए बिना निगम ने कैसे दी नौकरी
कनीय अभियंता संतोष कुमार दास की बर्खास्तगी के बाद सवाल उठ रहा है कि जब सेल ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था. ऐसे में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने उन्हें नौकरी कैसे दी. सेल से जेइ ने इस्तीफा दे दिया था तो उनके पास एनओसी होना चाहिए था. सेल ने उन्हें एनओसी नहीं दी. किस दस्तावेज के आधार पर उन्हें जेबीवीएनएल में नौकरी ले ली. इस मसले पर जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक ने दूरभाष पर कहा कि उन्होंने किस दस्तावेज के आधार पर नौकरी ली. यह मुख्यालय ही बता सकता है. वे मुख्यालय के आदेश का इंप्लीमेंट कर रहे हैं. जेइ संतोष कुमार दास को निगम ने सेवा से मुक्त कर दिया है.
संतोष कुमार दास झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड घाटशिला में कनीय अभियंता के रूप में कार्यरत थे. इसके विषय में निगम को कोई जानकारी नहीं है.
– नितिन मदन कुलकर्णी, चेयरमैन, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची.
कनीय अभियंता संतोष कुमार दास को निगम ने सेवा मुक्त कर दिया है. निगम में उन्होंने किस दस्तावेज पर नौकरी ली थी. इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड से जो आदेश आया है. उसका इंप्लीमेंट करने में जुटे हैं.
– अमरेंद्र मिश्रा, महाप्रबंधक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, जमशेदपुर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola