11 ट्रक अनाज आया, संवेदक की लापरवाही से नहीं पहुंचा दुकानों में

Updated at : 31 Oct 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
11 ट्रक अनाज आया, संवेदक की लापरवाही से नहीं पहुंचा दुकानों में

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड आपूर्ति गोदाम में सोमवार को 11 ट्रक खाद्यान्न पहुंचा, लेकिन संवेदक की ओर से वाहन उपलब्ध नहीं कराने के कारण खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली दुकान तक नहीं पहुंचा. इसे लेकर राशन उठाव करने पहुंची जन वितरण प्रणाली दुकान चलाने वाली महिलाएं परेशान रहीं. इस संबंध में एजीएम ललित कुमार ने बताया […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड आपूर्ति गोदाम में सोमवार को 11 ट्रक खाद्यान्न पहुंचा, लेकिन संवेदक की ओर से वाहन उपलब्ध नहीं कराने के कारण खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली दुकान तक नहीं पहुंचा. इसे लेकर राशन उठाव करने पहुंची जन वितरण प्रणाली दुकान चलाने वाली महिलाएं परेशान रहीं. इस संबंध में एजीएम ललित कुमार ने बताया कि गोदाम से जन वितरण प्रणाली दुकान तक खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेदारी जमशेदपुर के ब्रज भूषण सिंह को मिली है.

उन्हें इसका टेंडर मिला है. उन्होंने बताया कि संवेदक का वाहन बनने गया है. एक वाहन आने को है. मौके पर उपस्थित जन वितरण प्रणाली की महिला दुकानदार और ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने कहा कि केवल 30 और 31 अक्तूबर को चावल दे सकते हैं. एक नवंबर से चार नवंबर तक ऑनलाइन कार्य नहीं होगा. इसके कारण उपभोक्ताओं के बीच खाद्यान्न वितरण करना मुश्किल है. एजीएम ने बताया कि लगभग 59 में मात्र 15 महिला समूह तथा जन वितरण के दुकानदार को राशन उपलब्ध नहीं हो पाया है.

अगर संवेदक वाहन उपलब्ध करा देते हैं, तो 31 अक्तूबर शाम तक जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के घर तक खाद्यान्न पहुंचा जायेगा. एमओ फिलिप आनंद कुमार एक्का ने कहा कि वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसकी शिकायत जिला को की जायेगी.

31 को अनाज नहीं मिलने पर पांच नवंबर को ही बंट पायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola