पुखरिया के सबरों को छह माह से नहीं मिला अनाज
Updated at : 29 Oct 2017 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : भाजपा जिला कमेटी के आमंत्रित सदस्य समीर महंती ने शनिवार को चाकुलिया की चंदनपुर पंचायत के पुखरिया गांव में सबरों के साथ बैठक की. इस दौरान सबरों ने अपना राशन कार्ड दिखाते हुए कहा कि उन्हें छह माह से अनाज नहीं मिला है. इससे सबर परिवार भुखमरी के कगार पर हैं.सबरों ने कहा […]
विज्ञापन
चाकुलिया : भाजपा जिला कमेटी के आमंत्रित सदस्य समीर महंती ने शनिवार को चाकुलिया की चंदनपुर पंचायत के पुखरिया गांव में सबरों के साथ बैठक की. इस दौरान सबरों ने अपना राशन कार्ड दिखाते हुए कहा कि उन्हें छह माह से अनाज नहीं मिला है. इससे सबर परिवार भुखमरी के कगार पर हैं.सबरों ने कहा कि उन्हें डीलर अनाज देता था,
मगर छह माह से डीलर ने अनाज नहीं दिया है. अनाज मांगने पर डीलर आनाकानी करता है. समीर महंती ने कहा कि इसकी जानकारी वे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को देंगे.
मामले की जांच कर दोषी डीलर पर कार्रवाई हो. बैठक में सुनाराम हांसदा, लखन मांडी, अपू महतो,
तृप्ति महतो, चैतन्य टुडू, बलराम सबर, शंभू सबर, विश्वनाथ सबर, कुंदा सबर समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




