डुमरिया : मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 11 Oct 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

डुमरिया : मरिया थाना प्रभारी मो कुद्दुस ने मंगलवार को गुड़ाबांदा के मुचरीशोल गांव से मां हीरामनी मार्डी की हत्या के आरोपी पुत्र श्याम चरण मार्डी को गिरफ्तार किया. उसे प्रथम क्षेणी न्यायिक दंडाधिकारी वाल्टर भेंगरा के समक्ष पेश किया गया. यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मुचरीशोल पहुंची तो आरोपी पुलिस […]

विज्ञापन

डुमरिया : मरिया थाना प्रभारी मो कुद्दुस ने मंगलवार को गुड़ाबांदा के मुचरीशोल गांव से मां हीरामनी मार्डी की हत्या के आरोपी पुत्र श्याम चरण मार्डी को गिरफ्तार किया. उसे प्रथम क्षेणी न्यायिक दंडाधिकारी वाल्टर भेंगरा के समक्ष पेश किया गया. यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मुचरीशोल पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा.

पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा. विदित हो कि बीते 8 अक्तूबर की रात लाठी और पत्थर से कूच कर आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर दी थी. आरोपी डुमरिया के सातबखरा स्थित डोलकी कोचा टोला का निवासी है. अपनी मां की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी.

पुलिस ने मुचरीशोल से खदेड़ कर पकड़ा
बीते आठ अक्तूबर की घटना के बाद फरार था
कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
आग से घर समेत 70 हजार नगद खाक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola