बहरागोड़ा : दो घरों से 150 लीटर शराब जब्त

Updated at : 07 Oct 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा : दो घरों से 150 लीटर शराब जब्त

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सीओ अभय कुमार झा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान गांव के मोहन मुर्मू और सावित्री पातर के घर से लगभग 150 लीटर शराब जब्त किया. पुलिस बरामद अवैध महुआ शराब को जब्त कर बहा दिया. दोनों घरों […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सीओ अभय कुमार झा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान गांव के मोहन मुर्मू और सावित्री पातर के घर से लगभग 150 लीटर शराब जब्त किया. पुलिस बरामद अवैध महुआ शराब को जब्त कर बहा दिया. दोनों घरों में बड़े-बड़े हंडियों में महुआ शराब भरा था.

पुलिस के आने के पूर्व दोनों शराब कारोबारी फरार हो गये. सीओ ने आस पास के ग्रामीणों से कहा कि कोई भी गांव में अवैध तरीके से शराब की बिक्री ना करे. पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी.

सीओ ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी. 150 लीटर महुआ शराब जब्त कर वहीं बहा कर नष्ट कर दिया गया. उक्त शराब कारोबारी साप्ताहिक हाटों और अन्य जगहों पर शराब की आपूर्ति भी करता था. छापेमारी में बहरागोड़ा थाना के एएसआइ रंजीत राणा रंजीत समेत कई जवान भी शामिल थे.
दूसरी किस्त वाले लाभुक शुरू करें आवास निर्माण, वरना केस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola