ऐसी तैयारी करें कि नैक टीम को खामियां न मिले

Updated at : 10 Sep 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसी तैयारी करें कि नैक टीम को खामियां न मिले

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में नैक टीम के निरीक्षण के पूर्व तैयारी का निरीक्षण शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सत्येंद्र कुमार ने किया. श्री सिंह का पीजी संथाली विभाग की छात्राओं ने पांव धोकर और आरती उतार कर स्वागत किया. पीजी संथाली विभाग के शिक्षक और विद्यार्थियों ने मांदर और धमसा बजा कर श्री […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में नैक टीम के निरीक्षण के पूर्व तैयारी का निरीक्षण शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सत्येंद्र कुमार ने किया. श्री सिंह का पीजी संथाली विभाग की छात्राओं ने पांव धोकर और आरती उतार कर स्वागत किया. पीजी संथाली विभाग के शिक्षक और विद्यार्थियों ने मांदर और धमसा बजा कर श्री सिंह का स्वागत किया. श्री सिंह ने कहा कि ऐसी तैयारी करें कि नैक टीम को खामियां न मिले. जबकि हमें बेहतर ग्रेडिंग मिले.

दो दिन बचा है, समय का सदुपयोग करें : उन्होंने कहा कि टीम के आने में अभी दो दिन का समय है. शेष समय का सदुपयोग करें. नैक टीम को किसी विभाग में त्रुटि नहीं मिलनी चाहिए. नैक टीम के आने, ठहराने और उन्हें वापस भेजने की तैयारी करें. टीम में कहां- कहां के लोग हैं. उनसे बात कर ली जाय. वे कैसे आयेंगे. उनके समय की जानकारी ली जाय. जमशेदपुर में किस होटल में ठहरेंगे. कॉलेज आने के लिए वाहन की व्यवस्था कर दी जाय.
पीजी विभाग में सामान को सुव्यवस्थित ढंग से सजायें: रजिस्ट्रार ने कॉलेज के विभिन्न कार्यालयों, कक्षाएं और पीजी भवन का निरीक्षण किया. पीजी भवन में रखे सामानों को सुव्यवस्थित ढंग से सजाने का आदेश दिया. वे जमशेदपुर के कॉलेजों में नैक करा चुके हैं. टीम को कमी व खामियां मिलेगी, तो नंबर कम हो जायेंगे. इसका ख्याल रखा जाय. कॉलेज का निरीक्षण के बाद रजिस्ट्रार आदिवासी कल्याण छात्रावास पहुंचे. उन्होंने कहा कि छात्रावास की गंदगी सफाई करायी जाय. छात्रावास में की कमियां तुरंत दूर किया जाय.
लकड़ी पर खाना पकाना बंद किया जाय : घाटशिला कॉलेज के फूलडुंगरी स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास में आज भी लकड़ी पर खाना पकाया जाता है. रजिस्ट्रार ने छात्रावास का रसोई घर देखा. यहां की गंदगी तुरंत साफ कराने का आदेश दिया.
रजिस्ट्रार ने कहा कि लकड़ी पर खाना बनाने की परंपरा बंद की जाय. यह बेहतर ग्रेडिंग की संभावना को कम करेगी.
लैंग्वेज लैब का निरीक्षण किया
रजिस्ट्रार ने कॉलेज के डिजिटल लैंग्वेज लैब का निरीक्षण किया. लैब की ऑपरेटर से उन्होंने जानकारी ली. ऑपरेटर से कहा कि नैक की टीम जब आयेगी तो वह लैब से जो जानना चाहेगी. उसे जानकारी दी जाय. लैब भी कॉलेज की ग्रेडिंग बढ़ा सकती है. उन्होंने कहा कि कॉलेज की सफाई के दौरान जो कचरे और अन्य सामान निकले उसे ढंका जाय.
रजिस्ट्रार ने घाटशिला कॉलेज के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया
टीम के साथ बैठक कर शिड्यूअल तय करें
रजिस्ट्रार ने कहा कि नैक टीम कॉलेज पहुंचेगी, तो शिक्षकों के साथ बैठक करेगी. बैठक कर शिड्यूअल तैयार करें. पीपीटी के लिए बेहतर स्थल का चयन किया जाय. प्राचार्य कक्ष और शिक्षक कक्ष को चकाचक किया जाय. टीम वहां बैठे तो यह लगना चाहिए कि कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्रिया कलापों में बेहतर है.
एकाउंट सेक्शन और परीक्षा विभाग का लिया जायजा
रजिस्ट्रार ने कॉलेज के एकाउंट सेक्शन और परीक्षा विभाग का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि जितने भी पुराने सामान हैं. उन्हें रूम से बाहर कर दिया जाय या सुव्यवस्थित ढंग से सजाया जाय. प्रधान लिपिक को बैठने के लिए बेहतर कुर्सी और काम करने के लिए ढंग का टेबल दिया जाय. टेबुल क्लोथ बिछाया जाय. बिना टेबुल क्लोथ के टेबुल सही नहीं लगता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola