मुसाबनी : ब्रेन ट्यूमर रोगी के इलाज में गरीबी बाधक

Updated at : 10 Sep 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी : ब्रेन ट्यूमर रोगी के इलाज में गरीबी बाधक

मुसाबनी : पारुलिया पंचायत के कुदगढ़िया की सुभद्रा नायक (19) ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है. सुभद्रा इंटर तक पढ़ी है. उसके पिता अभिराम नायक किसान हैं. उनकी आर्थिक परेशानी बेटी के इलाज में बाधक है. मई में अचानक सुभद्रा की तबीयत खराब हो गयी. उसके परिजन जमशेदपुर ले गये. यहां इलाज से कोई लाभ नहीं […]

विज्ञापन

मुसाबनी : पारुलिया पंचायत के कुदगढ़िया की सुभद्रा नायक (19) ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है. सुभद्रा इंटर तक पढ़ी है. उसके पिता अभिराम नायक किसान हैं. उनकी आर्थिक परेशानी बेटी के इलाज में बाधक है. मई में अचानक सुभद्रा की तबीयत खराब हो गयी. उसके परिजन जमशेदपुर ले गये. यहां इलाज से कोई लाभ नहीं हुआ. बेहतर इलाज के लिए संबंधियों के सहयोग से कटक डॉ सनातन रथ के क्लीनिक में ले गये. वहां सुभद्रा के ब्रेन ट्यूमर का पता चला. चिकित्सक ने कहा उसका ट्यूमर का इलाज लंबा चलेगा.

प्रत्येक दो माह में उसे इलाज के लिए कटक ले जाना पड़ता है. सुभद्रा नायक की हालत में कोई सुधार नहीं होने से परिजन चिंतित है. पिछले चार माह से सुभद्रा खटिया पर है. उसे रह रहकर झटका आ रहा है. ब्रेन ट्यूमर के कारण उसकी आंखों की रोशनी भी धीरे-धीरे कम हो रही है. परिजन अपने सीमित संसाधन से सुभद्रा का इलाज करा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola