सुरदा खदान : 3 माह बाद अयस्क परिवहन
Updated at : 06 Sep 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी प्लांट में अयस्क की पिसाई शुरू अबतक 600 मजदूरों को मिला रोजगार मुसाबनी : सुरदा खदान व मुसाबनी प्लांट को ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी ने चालू कर दिया है. चार सितंबर की रात से तीन माह बाद सुरदा खदान से अयस्क का परिवहन हाइवा से मुसाबनी प्लांट में शुरू हो गया. करीब 250 टन […]
विज्ञापन
मुसाबनी प्लांट में अयस्क की पिसाई शुरू
अबतक 600 मजदूरों को मिला रोजगार
मुसाबनी : सुरदा खदान व मुसाबनी प्लांट को ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी ने चालू कर दिया है. चार सितंबर की रात से तीन माह बाद सुरदा खदान से अयस्क का परिवहन हाइवा से मुसाबनी प्लांट में शुरू हो गया. करीब 250 टन अयस्क की ढुलाई रात में हुई. मंगलवार से मुसाबनी प्लांट में अयस्क की पिसाई शुरू हो गयी. प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि सुरदा थ्री शॉफ्ट में चार स्टोप व सुरदा फोर शॉफ्ट में दो स्टोप से अयस्क उत्पादन शुरू हो गया. प्रबंधन के अनुसार करीब छह सौ मजदूरों को रोजगार मिला है. अयस्क परिवहन चालू होने के साथ ही प्लांट में अयस्क की पिसाई शुरू हो गयी है. एमआइसी का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. खदान में चार हजार टन अयस्क
जमा है.
थ्री शॉफ्ट में चार स्टोप व फोर शॉफ्ट में दो स्टोप से उत्पादन
एमआइसी का उत्पादन जल्द शुरू होने की उम्मीद
खदान में चार हजार टन अयस्क जमा हो चुका है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




