तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
Updated at : 06 Sep 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज के उदघाटन पर बोले सांसद बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में मंगलवार को एआइसीटीइ व स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन झारखंड से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज बहरागोड़ा के लिए ऐतिहासिक दिन है. अब विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर […]
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज के उदघाटन पर बोले सांसद
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में मंगलवार को एआइसीटीइ व स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन झारखंड से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज बहरागोड़ा के लिए ऐतिहासिक दिन है. अब विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. सांसद ने कहा कि डॉ दिनेश षाड़ंगी ने 13 साल पूर्व इस कॉलेज की आधारशिला रखी थी. आज हम सभी के प्रयास से सपना साकार हुआ.
इस कॉलेज में विद्यर्थियों को बेहतर तकनीक की शिक्षा मिलेगी. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा पीढ़ी को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत हैं. ताकि युवा पीढ़ी को बेहतर रोजगार मिल सके. उन्होंने कहा कि कम पढ़े लिखे युवाओं को भी सरकार तकनीकी रूप से मजबूत करना चाहती है. ताकि ऐसे युवा भी रोजगार प्राप्त कर सकें. इस कॉलेज से तकनीकी शिक्षा को एक नया आयाम मिलेगा.
पिता ने किया शिलान्यास, पुत्र को उदघाटन का अवसर: कुणाल
बतौैर मुख्य अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इस कॉलेज की शिलान्यास उनके पिता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी ने 13 साल पूर्व किया था. आज शिक्षक दिवस के दिन पुत्र और चाचा (विद्युत वरण महतो) को इसका शिलान्यास करने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि इस कॉलेज से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा. कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा के साथ जीवन के हर क्षेत्र में खुद को विकसित करें. समारोह को जिला परिषद की अध्यक्ष बुलुरानी सिंह तथा कॉलेज के एमडी मलयकार पाड़िया ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजत कुमार मिश्रा ने की. संचालन धमेंद्र श्रीवास्तव ने किया. मंच पर अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया. अतिथियों ने भी शिक्षकों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. इसके पूर्व अतिथियों ने कॉलेज का उदघाटन किया. कॉलेज के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. समारोह में पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, एसडीओ अरविंद कुार लाल, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, सीओ अभय कुमार झा, दिनेश साव, तपन अोझा, असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, बाप्तु साव, निर्मल दूबे, गौरीशंकर महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




