गैस सिलिंडर लीक होने से घर जला, 2 लाख का हुआ नुकसान

चाकुलिया : चाकुलिया की सिमदी पंचायत अंतर्गत कुमारीशोल गांव के कुम्हार टोला में सोमवार को गुरु पदो पाल के फूस के घर में आग लग गयी. घटना मेें 25 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख के सामान राख हो गये. घटना के समय घर में कोई नहीं था. ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के […]
चाकुलिया : चाकुलिया की सिमदी पंचायत अंतर्गत कुमारीशोल गांव के कुम्हार टोला में सोमवार को गुरु पदो पाल के फूस के घर में आग लग गयी. घटना मेें 25 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख के सामान राख हो गये. घटना के समय घर में कोई नहीं था. ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के घरों में आग नहीं फैल सकी. हालांकि गुरुपदो पाल के भाई के घर में आग लगी थी, मगर ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया. सूचना पाकर सीओ प्रीति केरकेट्टा व मुखिया कुंती मांडी पहुंचीं. दमकल भी पहुंचा,
तब तक आग बुझ चुकी थी. पटना से मजदूरी कर लाये 25 हजार भी जले : गुरुपदो पाल ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था. वह चार दिन पूर्व पटना से मजदूरी कर घर लौटा था. मजदूरी से मिले 25 हजार रुपये घर में थे. उसकी पत्नी मनसा पाल ने अपने नाम से स्वीकृत उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर व चूल्हा चार दिन पूर्व लायी थी. उसने आशंका जतायी कि गैस सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण घर में आ लगी. उसने बताया कि आग से 25 हजार रुपये,
एक क्विंटल धान, सोने की एक चेन, कान की बाली, एक पंखा, दो मोबाइल, बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामान स्वाहा गये. उसने बताया कि उसे दो लाख का नुकसान हुआ है. गुरु पदो के मुताबिक आग ने उसके भाई कुशल चंद्र पाल के घर को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा दी. इससे भाई के घर को आंशिक क्षति हुई. इधर, गुरुपदो से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी से मिलकर प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद की. मौके पर शंभु नाथ मल्लिक, शतदल महतो, राजीव महापात्रा, चरण सोरेन आदि उपस्थित थे. जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने भी प्रभावित को वस्त्र, तिरपाल व रुपये देकर मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




