दुराचार के आरोपी को बचाने का आरोप, झामुमो की आक्रोश रैली

Updated at : 05 Sep 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी को बचाने का आरोप, झामुमो की आक्रोश रैली

मुसाबनी : आदिवासी महिला से दुराचार के आरोपी को भाजपा व आरएसएस पर बचाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को झामुमो ने मुसाबनी में आक्रोश रैली निकाली. इसमें महिला-पुरुष पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए. रैली दोपहर 12.30 बजे मुसाबनी नंबर एक स्थित पार्टी कार्यालय से निकली. इसका नेतृत्व झामुमो नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, कान्हू […]

विज्ञापन

मुसाबनी : आदिवासी महिला से दुराचार के आरोपी को भाजपा व आरएसएस पर बचाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को झामुमो ने मुसाबनी में आक्रोश रैली निकाली. इसमें महिला-पुरुष पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए. रैली दोपहर 12.30 बजे मुसाबनी नंबर एक स्थित पार्टी कार्यालय से निकली. इसका नेतृत्व झामुमो नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, कान्हू सामंत, झायुमो के जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू, मिर्जा सोरेन, प्रधान सोरेन, रामचंद्र मुर्मू, साधुचरण मुर्मू कर रहे थे. कार्यकर्ता हाथ में नारे लिखी तख्तियां लिए थे.

इस पर आदिवासी, मूलवासी और अल्पसंख्यक मुसलमानों पर शोषण बंद करो, आदिवासी महिला पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई करो समेत कई नारे लिखे थे. सिदो-कान्हु चौक के समीप रैली नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी. सभा में शंकर चंद्र हेंब्रम ने कहा आदिवासी महिला से गलत हरकत करने वाले व उसे बचाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. रैली में विराम बास्के, विक्रम हांसदा, विक्रम मुर्मू,जासमी मुर्मू, शिल्पा मुर्मू, मालती मुर्मू, प्रकाश सोरेन, राम सोरेन, पालू मांझी समेत कई ग्राम प्रधान व अन्य शामिल थे.
डीएसपी ने कहा आरोपी गया जेल : झामुमो की आक्रोश रैली थाना पहुंची. थाना में डीएसपी अजीत कुमार विमल को ज्ञापन सौंप कर दुराचार के आरोपी को संरक्षण देने का विरोध किया गया. ज्ञापन में कहा गया कि 2 सितंबर की शाम 5.30 बजे मुसाबनी एटीएफ में आदिवासी विवाहित महिला के साथ दुराचार हुआ. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. भाजपा और आरएसएस के नेता आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. डीएसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर अनिल प्रधान के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola