पूर्ण इलाज के बिना 14 कुपोषित बच्चों को जबरन घर ले गये माता-पिता

Updated at : 05 Sep 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्ण इलाज के बिना 14 कुपोषित बच्चों को जबरन घर ले गये माता-पिता

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में इस साल मई से अब तक 78 कुपोषित बच्चे भर्ती हुए. इनमें से एक की मौत हार्ट अटैक से हुई. तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया. 14 ऐसे बच्चे थे जिनका पूर्ण इलाज नहीं हुआ, माता-पिता घर लेकर चले […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में इस साल मई से अब तक 78 कुपोषित बच्चे भर्ती हुए. इनमें से एक की मौत हार्ट अटैक से हुई. तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया. 14 ऐसे बच्चे थे जिनका पूर्ण इलाज नहीं हुआ, माता-पिता घर लेकर चले गये.

कुपोषण उपचार केंद्र में रहने वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रतिदिन 100 रुपये दिये जाते हैं. बीते एक जुलाई से उक्त राशि उनके बैंक खाता में देने का आदेश मिला है. गरीबी के कारण अभिभावक अपने बच्चों को ज्यादा दिन रखना नहीं चाहते हैं. सोमवार को तीन अभिभावक अपने बच्चे को विभिन्न कारण बता कर केंद्र से घर ले गये. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अभिभावक उक्त राशि बैंक खाता में भेजने की बात कहने पर यहां रहना नहीं चाहते हैं. स्थिति यह है कि नगद राशि देने का आश्वासन देने पर भी अभिभावक अपने बच्चे को यहां रखना नहीं चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola