बेटी से दरिंदगी व हत्या के बाद प्रशासन ने किये वादे, लकड़ी बेच घर चला रहा परिवार
Updated at : 28 Aug 2017 1:06 PM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी : सबर टोला की नाबालिग से दरिंदगी के बाद 26 नवंबर 15 को हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंक दी गयी थी. घटना के बाद विभिन्न दल के लोगों और प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मदद और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था. तत्कालीन एसडीओ, डीएसपी, सीओ ने पीड़िता के पिता कान्हू सबर, […]
विज्ञापन
मुसाबनी : सबर टोला की नाबालिग से दरिंदगी के बाद 26 नवंबर 15 को हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंक दी गयी थी. घटना के बाद विभिन्न दल के लोगों और प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मदद और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था.
तत्कालीन एसडीओ, डीएसपी, सीओ ने पीड़िता के पिता कान्हू सबर, मां केसरी सबर को आवास, राशन कार्ड, वोटर कार्ड समेत तमाम सुविधा देने का वादा किया था. डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कान्हू सबर को आइआरएल में नौकरी लगा दी थी. तीन जून को आइआरएल बंद होने से कान्हू बेरोजगार हो गया. वह जलावन लकड़ी बेचकर गुजारा कर रहा है. प्रशासन का वादा आज भी पूरा नहीं हुआ. कान्हू सबर अपने छह बच्चों को लेकर उसी जर्जर इंदिरा आवास में रह रहे हैं.
अब भी राशन कार्ड, वोटर कार्ड तथा आधार कार्ड नहीं बना है. चौकीधार विश्वजीत भकत के अनुसार बच्ची की हत्या के मामले में दो युवक छुटका गोप, धानो टुडू को पुलिस जेल भेजा है. केस में अब भी गवाही नहीं हुई है. परिवार को आर्थिक लाभ देने की बात थी. लेकिन समय पर बैंक खाता नहीं होने के कारण सहायता सरकार से नहीं मिल पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




