चोटीकटवा की अफवाह पर ध्यान न दें ग्रामीण : थाना प्रभारी
Updated at : 23 Aug 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया थाना में पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों संग हुई बैठक चाकुलिया : चोटी कटवा की अफवाह से बचने के लिए मंगलवार को चाकुलिया थाना में थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो ने पंचायत जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की. इसकी अध्यक्षता जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने की. थाना प्रभारी ने कहा कि चोटी कटवा की […]
विज्ञापन
चाकुलिया थाना में पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों संग हुई बैठक
चाकुलिया : चोटी कटवा की अफवाह से बचने के लिए मंगलवार को चाकुलिया थाना में थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो ने पंचायत जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की. इसकी अध्यक्षता जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने की. थाना प्रभारी ने कहा कि चोटी कटवा की अफवाह से बचें. इसके लिए गांवों में जागरुकता अभियान चलायें. पिछले दिनों बच्चा चोर की अफवाह फैली थी. गांव में कोई अनजान व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचित करें. उसके साथ मारपीट नहीं करें.
कोई अगर ऐसी अफवाह फैलाए तो उसकी सूचना पुलिस को दें. पुलिस पब्लिक के हित में काम करने के लिए है. बैठक में शतदल महतो, शंभु नाथ मल्लिक, पंसस राजीव महापात्रा, पार्षद मो गुलाब, मुखिया सुविता सिंह, मंजुला मुर्मू, रेणुका मुंडा, बैद्यनाथ हांसदा, साधन मल्लिक, हर गोविंद सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




