छात्र संगठनों की लड़ाई में शैक्षणिक माहौल बिगड़ा : माहलिक

Updated at : 23 Aug 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र संगठनों की लड़ाई में शैक्षणिक माहौल बिगड़ा : माहलिक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में दो प्रमुख छात्र संगठन के नेताओं व सदस्यों के बवाल से कॉलेज में अशांति फैलने की बात कह प्रभारी प्राचार्य डॉ एसपी माहलिक ने 15 दिनों पूर्व पद से इस्तीफा देने से संबंधित पत्र विवि के रजिस्ट्रार को सौंपा था. अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. डॉ […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में दो प्रमुख छात्र संगठन के नेताओं व सदस्यों के बवाल से कॉलेज में अशांति फैलने की बात कह प्रभारी प्राचार्य डॉ एसपी माहलिक ने 15 दिनों पूर्व पद से इस्तीफा देने से संबंधित पत्र विवि के रजिस्ट्रार को सौंपा था. अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है.

डॉ माहलिक ने बताया कि कॉलेज में प्रमुख छात्र संगठनों की वर्चस्व की लड़ाई में कॉलेज का शैक्षणिक माहौल बिगड़ता जा रहा है. कॉलेज में अशांति की स्थिति है. इससे अशांत महसूस कर रहा हूं. कभी कोई छात्र संगठन मुझसे इस्तीफा मांगता है, तो कभी कोई पुतला दहन किया जाता है. इसलिए मैंने रजिस्ट्रार को इस्तीफा पत्र सौंपा है.

कॉलेज के सामने एनएच पर स्पीड ब्रेकर की मांग
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में एनएच 33 पर स्पीड ब्रकेर लगाने की मांग पर जेसीएम के सदस्यों ने जिला सचिव बाप्कु महतो के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलेज में हजारों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. कॉलेज के मुख्य द्वार के पास एनएच 33 है. यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एनएच 33 पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाये. मौके पर जीतेंद्र नाथ टुडू, रूपक महतो, गोपी नाथ नायक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola