घर तोड़ खा गये अनाज साइकिल भी क्षतिग्रस्त

Updated at : 20 Aug 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
घर तोड़ खा गये अनाज साइकिल भी क्षतिग्रस्त

दामपाड़ा पहुंचा 21 हाथियों का दल, दहशत रेंजर ने लिया क्षतिग्रस्त घर का जायजा घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फिर से हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है. 21 हाथियों का झुंड दिन भर में जंगल और रात होते ही गांवों की अोर निकल पड़ रहा है. ग्रामीण हाथियों […]

विज्ञापन

दामपाड़ा पहुंचा 21 हाथियों का दल, दहशत

रेंजर ने लिया क्षतिग्रस्त घर का जायजा
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फिर से हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है. 21 हाथियों का झुंड दिन भर में जंगल और रात होते ही गांवों की अोर निकल पड़ रहा है. ग्रामीण हाथियों के भय से रतजगा कर रहे हैं. प्रखंड के भवोकोचा टोला के श्याम चरण महतो का घर 18 अगस्त की रात में हाथियों ने घर तोड़ दिया और धान खा गये. इस दौरान साइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी. इस बीच हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीण टार्च और मशाल लेकर एकजुट हुए और मशक्कत कर किसी तरह उन्हें खदेड़ने में सफल रहे. मौके पर पूर्व मुखिया छतिस तिरिया और पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज ने बताया कि प्रतिदिन जंगल की कटाई हो रही है,
तो आखिर हाथी कहां जायेंगे. जंगल की कटाई पर रोक लगे. कालचिती के आसपास की वन भूमि पर पौधरोपण की जरूरत है. तब ग्रामीण क्षेत्र में हाथी नहीं आयेंगे. ऐसा नहीं होगा, तो स्थिति यही स्थिति रहेगी. वरन, आने वाले दिनों में हाथियों का उत्पात और भी बढ़ेगा. इधर, रेंजर सुशील कुमार वर्मा ने शनिवार को दीघा के टोला भवोकोचा गये और श्री महतो का घर देखा. श्री महतो से कहा कि जो भी नुकसान हुआ है. आवेदन दें. स्वीकृति के बाद मुआवजा भुगतान कर दिया जायेगा. साथ ही ग्रामीणों को सुझाव दिया कि हाथियों से दूरी बना कर रखें. विभाग द्वारा दिये गये टार्च का उपयोग करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola