चाकुलिया : हाथियों ने बांस के पौधों को पहुंचाया नुकसान

चाकुलिया : जंगली हाथियों का एक दल बीते तीन दिनों से चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में उत्पात मचा रहा है. हाथी बांस के राइजोम (कोपड़) खाकर और तोड़ कर नष्ट कर रहे हैं. इससे बांस की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है. जमुआ, माचाडीहा, गोदराशोल, राजाबासा समेत अन्य कई गांवों में […]
चाकुलिया : जंगली हाथियों का एक दल बीते तीन दिनों से चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में उत्पात मचा रहा है. हाथी बांस के राइजोम (कोपड़) खाकर और तोड़ कर नष्ट कर रहे हैं. इससे बांस की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है. जमुआ, माचाडीहा, गोदराशोल, राजाबासा समेत अन्य कई गांवों में हाथियों ने भारी
संख्या में बांस के राइजोम नष्ट कर दिया. ज्ञात हो कि बरसात में बांस के राइजोम निकलते हैं. किसान इस मौसम में बांस की कटाई नहीं करते हैं, ताकि राइजोम सुरक्षित रहे. ग्रामीणों के मुताबिक हाथी बांस के कोमल राइजोम खूब खाते हैं. जमुआ के कुशराम सिंह मुंडा समेत अन्य कई किसानों का कहना है कि हाथियों से उन्हें भारी नुकसान हुआ है. गोदराशोल में भी हाथियों ने भारी संख्या में बांस के राइजोम को नष्ट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




