टीबी से मरे सनातन सबर की पत्नी को मिलेगा मुआवजा

Updated at : 05 Aug 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
टीबी से मरे सनातन सबर की   पत्नी को मिलेगा मुआवजा

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित दारीसाई सबर बस्ती निवासी सनातन सबर की टीबी बीमारी से मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने को लेकर कदम उठाया है. बीडीओ संजय पांडेय ने बताया कि सनातन सबर की पत्नी सुकुरमनी सबर को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का […]

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित दारीसाई सबर बस्ती निवासी सनातन सबर की टीबी बीमारी से मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने को लेकर कदम उठाया है. बीडीओ संजय पांडेय ने बताया कि सनातन सबर की पत्नी सुकुरमनी सबर को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का मुआवजा दिया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके अलावा मृतक परिवार को 40 किलो चावल भी दिया जायेगा. जानकारी हो कि गुरुवार को टीबी से पीड़ित सनातन सबर की मौत हो गयी थी. उसकी पत्नी और दो बच्चे बेसहारा हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola