16 दिनों से बैशाखी लापता पति व ससुर पर प्राथमिकी

Updated at : 04 Aug 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
16 दिनों से बैशाखी लापता पति व ससुर पर प्राथमिकी

मूढ़ाठाकुरा. 17 जुलाई से ससुराल से गायब है विवाहिता बैशाखी की मां सीमा दास ने दामाद पर लगाया प्रताड़ना का आरोप साजिश के तहत गायब करने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत अंतर्गत मूढ़ाठाकुरा गांव के विश्वजीत दास उर्फ बुबाई दास की पत्नी मौसमी दास उर्फ बैशाखी […]

विज्ञापन

मूढ़ाठाकुरा. 17 जुलाई से ससुराल से गायब है विवाहिता

बैशाखी की मां सीमा दास ने दामाद पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
साजिश के तहत गायब करने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत अंतर्गत मूढ़ाठाकुरा गांव के विश्वजीत दास उर्फ बुबाई दास की पत्नी मौसमी दास उर्फ बैशाखी दास (23) बीते 17 जुलाई की रात से लापता है. इस मामले में गुरुवार को बैशाखी की मां नामोपाड़ा निवासी सीमा दास ने बैशाखी के पति बुबाई दास व ससुर चितरंजन दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. 16 दिनों बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है. धारा 364 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है.
प्राथमिकी में सीमा दास ने बताया कि उनकी बेटी बैशाखी की शादी सात साल पूर्व मूढ़ाठाकुरा के चितरंजन दास के पुत्र विश्वजीत दास के साथ हुई. ससुराल में पति उसे प्रताड़ित करता था. उसके साथ कई बार मारपीट की गयी. मेरी बेटी पागल नहीं थी. घर में सोयी उसकी बेटी अचानक कैसे गायब हो गयी. सीमा दास ने आशंका जतायी है कि बैशाखी के पति बुबाई दास व ससुर चितरंजन दास ने साजिश के तहत मेरी बेटी को गायब कर दिया है. बुबाई दास का चरित्र ठीक नहीं था. कई महिला से उसके नाजायज संबंध थे. दूसरी लड़की के साथ घर बसाने के लिए मेरी बेटी को गायब कर दिया. थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
मैं और मेरे पिता ने बैशाखी को गायब नहीं किया है. उसे प्रताड़ित नहीं किया जाता था. वह मानसिक रूप से बीमार थी. उसका इलाज भी हुआ था. 17 जुलाई की रात अचानक गायब हो गयी. उसकी खोजबीन की जा रही है. किसी महिला से मेरा नाजायज संबंध नहीं है.
– विश्वजीत दास उर्फ बुबाई दास, मौसमी उर्फ बैशाखी का पति.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola