गरीबी इलाज में बाधक, आठ माह से बिस्तर पर है ठाकुर दास

Updated at : 04 Aug 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबी इलाज में बाधक, आठ माह से बिस्तर पर है ठाकुर दास

मुसाबनी : मुसाबनी के माहलीपाड़ा निवासी ठाकुर दास सामंत (25) गरीबी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा है. इसके कारण वह आठ माह से बिस्तर पर पड़ा है. उसकी पत्नी निरसो सामंत मजदूरी कर परिवार चला रही है. ठाकुर की हालत लगातार बिगड़ रही है. वह दर्द से तड़प रहा है. 2013 में चेन्नई […]

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी के माहलीपाड़ा निवासी ठाकुर दास सामंत (25) गरीबी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा है. इसके कारण वह आठ माह से बिस्तर पर पड़ा है. उसकी पत्नी निरसो सामंत मजदूरी कर परिवार चला रही है. ठाकुर की हालत लगातार बिगड़ रही है. वह दर्द से तड़प रहा है. 2013 में चेन्नई में मजदूरी के दौरान उसके दायें जांघ व दायीं कांख में गिल्टी निकली थी. वहां इलाज के कुछ दिन बाद ठीक हो गया था. इस साल के शुरुआत में गिल्टी फिर निकली. इलाज सीएचसी में कराया. इलाज से उसके हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. तीन माह पहले जांघ व कांख की गिल्टी फट गयी. सीएचसी से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम में 11 दिन तक भर्ती रहा. वहां घाव को सूखने के लिए इंजेक्शन दिया गया. इंजेक्शन से घाव ठीक नहीं हुआ. उल्टे उसका पेट झूल गया. ठाकुर दास एक सप्ताह से भोजन भी नहीं कर पा रहा है. बार-बार शौच हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola