25 जोड़ी मवेशियों के साथ एक गिरफ्तार

गुड़ाबांदा : थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया और पहाड़पुर के बीच शुक्रवार को थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने 25 मवेशियों को जब्त करते हुए अजय साव नामक व्यापारी को गिरफ्तार किया है. उक्त मवेशियों को ओड़िशा से गुड़ाबांदा के रास्ते पश्चिम बंगाल के चिचड़ा भेजा जा रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के […]
गुड़ाबांदा : थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया और पहाड़पुर के बीच शुक्रवार को थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने 25 मवेशियों को जब्त करते हुए अजय साव नामक व्यापारी को गिरफ्तार किया है. उक्त मवेशियों को ओड़िशा से गुड़ाबांदा के रास्ते पश्चिम बंगाल के चिचड़ा भेजा जा रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है.
जब्त मवेशियों को थाना परिसर में रखा गया है. इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गयी है. ओड़शा के जोंका निवासी अजय साव को जेल भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि जब्त मवेशियों को ग्रामीणों के बीच बांट दिया जायेगा. गिरफ्तार अजय साव ने बताया कि वह ओड़िशा से मवेशियों को ला रहा था. बेनागाड़िया के पास स्थित सुवर्णरेखा नदी तक पहुंचाना था. यहां से मवेशियों को सुवर्णरेखा नदी पार करा कर पश्चिम बंगाल के चिचड़ा ले जाया जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




