दिगलपहाड़ी डैम का जलस्तर घटने से किसानों की बढ़ी चिंता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 6:44 PM

विज्ञापन

फिलहाल डैम का जलस्तर नहर के गेट के बराबर पहुंचा है. इस साल अभी तक भारी बारिश नहीं होने से जलस्तर नीचे है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर दिगलपहाड़ी डैम का जलस्तर घटने से किसानों को चिंता सता रही है. फिलहाल डैम का जलस्तर नहर के गेट के बराबर पहुंचा है. इस साल अभी तक भारी बारिश नहीं होने से जलस्तर नीचे है. किसानों ने बताया कि बारिश होने के बाद ही डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा. बरसात के मौसम में डैम पूरी तरह से भर जाने से किसानों को खरीफ सिंचाई के अलावा रबी खेती के लिए भी सिंचाई उपलब्ध हो सकती है. डैम से दायांतट व बायांतट दोनों ओर से नहर निकाला गया है. डैम में पूरी तरह से पानी भर जाने से नहर से चापुड़िया, आसनबनी, तिलाबनी व सिउलीबोना के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकता है. हालांकि दोनों ओर से नहरों का पक्कीकरण किये जाने के बाद नहर में घास ऊग जाने या कहीं-कहीं आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा-कचरा फेंके जाने से नहर में पानी का बहाव प्रभावित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola