हंसडीहा के विक्रम ने दिल्ली में खगोल विज्ञान कार्यशाला कर बढ़ाया जिले का मान

Updated:
विज्ञापन
हंसडीहा के विक्रम ने दिल्ली में खगोल विज्ञान कार्यशाला कर बढ़ाया जिले का मान

तारों की पाठशाला व पीसी जोशी स्टडी सर्किल के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नयी दिल्ली में आयोजित कार्यशाला का शीर्षक “चाँद अब दूर नहीं” था. नववर्ष की पहली पूर्णिमा पर आयोजित कार्यशाला में विक्रम कुमार ने टेलीस्कोप की सहायता से विद्यार्थियों को चंद्रमा व बृहस्पति ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका दुमका जिले के हंसडीहा निवासी विक्रम कुमार ने दिल्ली में महत्वपूर्ण खगोल विज्ञान कार्यक्रम आयोजित कर अपने गांव, जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. तारों की पाठशाला व पीसी जोशी स्टडी सर्किल के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नयी दिल्ली में आयोजित कार्यशाला का शीर्षक “चाँद अब दूर नहीं” था. नववर्ष की पहली पूर्णिमा पर आयोजित कार्यशाला में विक्रम कुमार ने टेलीस्कोप की सहायता से विद्यार्थियों को चंद्रमा व बृहस्पति ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया. इस दौरान उन्होंने खगोल विज्ञान, टेलीस्कोप की कार्यप्रणाली तथा चंद्रमा और अन्य ग्रहों से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी भी साझा कीं. कार्यशाला में सैकड़ों विद्यार्थियों ने पहली बार टेलीस्कोप से चंद्रमा को बेहद करीब से देखा, जिससे उनमें विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के माध्यम से हंसडीहा गांव और दुमका जिले का नाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गौरव के साथ लिया गया. स्थानीय लोगों एवं शिक्षाविदों ने विक्रम कुमार की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola