Dumka: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे महिला और मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा, गिरफ्त में दरिंदा

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देती दुमका पुलिस.

Dumka: दुमका शहर के इंपेक्टर ऑफिस के पीछे महिला और उसकी मासूम बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है. पुलिस ने आरोपी जैनुल हक को गिरफ्तार कर लिया है, जो दुमका का ही रहने वाला है.

विज्ञापन

Dumka: दुमका सदर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय के पीछे बरामदे में महिला एवं एक मासूम बच्ची का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि इस कांड को अंजाम देने वाले को धर दबोचा गया है. गिरफ्तार आरोपी जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी (40 वर्ष), पिता- खेजुदीन हक उर्फ खेजुद्दीन अंसारी, ग्राम- गांदो, थाना- मुफस्सिल, जिला- दुमका का रहने वाला है. घटना में प्रयुक्त गमछा, मृतका के कागजात आधार कार्ड, बैंक पासबुक की मूल प्रति और फोटो कॉपी, झोला, घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गये कपड़े, मृतका के झोले से निकाले गए 5200 रुपये और आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

11 फरवरी को दर्ज हुआ था मामला

इस संबंध में 11 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिलने के बाद नगर थाना दुमका कांड संख्या 29/2026 दिनांक 11-02-2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. कांड के अनुसंधान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर विजय कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर अनुसंधान करते हुए पुलिस ने 13 फरवरी को जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

खुद को बचाने के लिए बच्ची की भी कर दी हत्या

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसपी के अनुसार आरोपी जैनुल 10 फरवरी की रात करीब 9 बजे सिंधिया चौक के पास नशे की हालत में बैठी एक महिला को उसकी 5-6 वर्ष की बच्ची के साथ अकेला देखकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. रास्ते में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, उसके सीने पर मुक्के से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी बाहर न जाए, इस आशंका में आरोपी ने बच्ची की भी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने महिला के झोले में रखे कागजात फाड़कर कचरे में फेंक दिए और झोले से 5200 रुपये निकालकर अपने पास रख लिए. पुलिस ने आरोपी के पास से पूरी राशि बरामद कर ली है.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर विजय कुमार महतो, नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान, एसआई राजीव रंजन, रोहित साव, अनुज कुमार, आरक्षी अमित कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

साल में सिर्फ एक बार होने वाली अलौकिक परंपरा के साक्षी बने हजारों भक्त, मंत्रोच्चार से गूंजा देवघर का बाबाधाम

महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola