दुमका में हादसे के बाद लापता चालक की मिली डेड बॉडी, पिता ने जताई लूटपाट और हत्या की आशंका

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Feb 2026 8:40 PM

विज्ञापन

इसी कुएं में मिली युवक की डेड बॉडी

Dumka Crime News: दुमका के जामा थाना क्षेत्र में बेदिया गांव के पास एक अर्द्धनिर्मित कुएं से गिरिडीह के ट्रक चालक दीपक यादव का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने लूटपाट और अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Dumka Crime News, दुमका : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-मसलिया मुख्य पथ पर बेदिया गांव स्थित एक अर्द्धनिर्मित कुएं से ट्रक चालक का शव बरामद हुआ है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान दीपक कुमार यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है. वह गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसौया गांव का रहने वाला था. मृतक के पिता रामदेव यादव ने बताया कि दीपक पेशे से ट्रक चालक था.

बंगाल जाने के दौरान हुआ था छोटा सा हादसा

पिता का कहना है कि दीपक 12 फरवरी को साहेबगंज से ट्रक खाली कर दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) जा रहा था. इसी दौरान जामा थाना क्षेत्र के चुटोनाथ के पास ट्रक एक बाउंड्री से टकरा गया, जिससे ट्रक को हल्का नुकसान हुआ, लेकिन उसे कोई चोट नहीं लगी थी. दुर्घटना के बाद घबराया हुआ दीपक एक होटल गया, जहां से उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने घटना की जानकारी दी. बातचीत के दौरान उसने यह भी बताया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके दो मोबाइल फोन, ट्रक की दो बैट्री, चाबी, डीजल और भाड़े के 40 हजार रुपये लूट लिए हैं. जिसके बाद से वह लापता था.

Also Read: ‘कई भाषाओं का बगीचा है भारत’: ओलचिकी लिपि के समारोह में बोलीं राष्ट्रपति, संथाली भाषा के संरक्षण पर दिया जोर

पिता ने पहले ही दी थी युवक के लापता होने की सूचना

इस संबंध में मृतक के पिता ने पहले ही जामा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र के गायब होने की सूचना दी थी. उन्होंने पुलिस को दिये गये बयान में मारपीट कर अपहरण व लूटपाट की आशंका जताई थी. जिसके बाद सोमवार शाम को उसकी डेड बॉडी बरामद हुई. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पिता के आवेदन के आधार पर जामा थाना कांड संख्या 12/16-02-2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

लापता की सूचना के बाद शुरू कर दी गयी थी युवक की तलाशी

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस युवक की तलाश कर रही थी. इस दौरान सोमवार को गांव के ही एक चौकीदार से सूचना मिली कि बेदिया गांव स्थित कुएं में एक युवक शव पड़ा हुआ है. पास जाकर देखने पर उसकी पहचान दीपक यादव के रूप में हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Also Read: दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास: सरायकेला कोर्ट का फैसला, चॉकलेट का लालच दे की थी हैवानियत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola