पोषण ट्रैकर एप में शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करें: सीडीपीओ

पोषण ट्रैकर एप में शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करें: सीडीपीओ
प्रतिनिधि,शिकारीपाड़ा सीओ सह सीडीपीओ कपिलदेव ठाकुर ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की व पोषण टीकाकरण सहित अन्य मुद्दों पर जानकारी दी. सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप में लाभार्थियों के शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करने, मातृ वंदना से संबंधित आवेदन को अपलोड करने, केंद्र व आस पास स्वच्छ रखने तथा शत प्रतिशत बच्चों के उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक मीना कुमारी व मीनूलता हेंब्रम, अर्चना साह, नसीमा खातून ,भानुवाला दासी, सबेरा खातुन, उर्मिला मुरमू, नसीमा खातुन ,सारोला हेंब्रम, प्रभाती मंडल, हीरामुनी सोरेन , सावित्री सोरेन आदि आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










