ePaper

झिलुआ मैदान में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Updated at : 16 Dec 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
झिलुआ मैदान में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

पहचान बगल गांव खेपचोवा के रहनेवाले शिवधन मुर्मू (32), पिता रेगा मुर्मू के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाचनगड़िया पंचायत के झिलुआ गांव के बाहर मैदान में मंगलवार को युवक का शव मिला है. पहचान बगल गांव खेपचोवा के रहनेवाले शिवधन मुर्मू (32), पिता रेगा मुर्मू के रूप में हुई है. उसके मृत पड़े होने की सूचना झिलुआ के ग्रामीणों ने जामा थाने को दी. थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआइ उपेंद्र चौरसिया घटनास्थल पहुंचे. शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव देखने पर प्रथमदृष्टया में हत्या का मामला प्रतीत होता है. अभी अनुसंधान जारी है. मृतक के घरवालों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola