कीटनाशक खाये किशोर की इलाज के दौरान पीजेएमसीएच में मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 6:57 PM

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छातूपाड़ा गांव का रहनेवाला था किशोर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छातूपाड़ा गांव में कीटनाशक खाने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक मनोज देहरी छातूपाड़ा गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह शनिवार दोपहर सरसा हटिया गया था. जब शाम तक नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इस दौरान उसे कमरे के अंदर सोये हाल में देखा गया, उसकी हालत गंभीर बनी थी, उसने कब और क्या खाया इसकी जानकारी नहीं है. कमरे में जहर का खाली बोतल मिला. आनन-फानन में उसे शिकारीपाड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के परिजनों को सौंप दिया. फोटो : पीजेएमसीएच में पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola