25 से भरे जायेंगे एमबीए और एमसीए सेमेस्टर-1 के परीक्षा फॉर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 9:59 PM
अधिसूचना के विश्वविद्यालय का आधिकारिक वेबसाइट से डाऊनलोड किया जा सकता है
दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा एमबीए और एमसीए सेमेस्टर-1,सत्र-2023-25 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी गयी है. इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी 25 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय का आधिकारिक वेबसाइट से भर सकते है एवं परीक्षा प्रपत्र भरने के बाद परीक्षार्थी को फॉर्म का हार्ड कॉपी अपने संबंधित महाविद्यालय में 2 मई तक जमा कर सकते है. उक्त अधिसूचना के विश्वविद्यालय का आधिकारिक वेबसाइट से डाऊनलोड किया जा सकता है.
बीबीए और बीसीए सेमेस्टर-1 की परीक्षा तिथि घोषित दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीबीए और बीसीए सेमेस्टर-1, सत्र-2023-26 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना विश्विध्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार शाह ने मंगलवार को जारी की है. जारी अधिसूचना के अनुसार उक्त परीक्षा 29 अप्रैल से सात मई तक परीक्षा आयोजित होगी. जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार दास ने बताया कि उक्त परीक्षा संबंधित अधिसूचना विवि के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर देखा जा सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










