एसकेएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू पांच जुलाई से

Updated at : 25 Jun 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू पांच जुलाई से

विज्ञापन के तहत चांसलर पोर्टल के माध्यम से छह से 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे

विज्ञापन

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने सोमवार को आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची और विषयवार साक्षात्कार की तिथि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. उक्त नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 से 24 जुलाई तक विश्वविद्यालय मुख्यालय के प्रशासनिक भवन-1 में होगा. उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय ने कुल 273 आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए पांच मार्च को विज्ञापन प्रकाशित किया था. उक्त विज्ञापन के तहत चांसलर पोर्टल के माध्यम से छह से 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे. अंतिम तिथि तक विभिन्न विषयों में कुल 2977 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक नोडल कमेटी तथा तीन आवेदन जांच समितियों का गठन किया गया था. उक्त समितियों ने सभी आवेदनों की जांच की तथा उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आवेदकों के शैक्षणिक अंक निर्धारित कर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कुछ दिन पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था. आपत्तियां दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने कुल रिक्तियों की तुलना में 5 गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया था और उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय बुलाया था और अब विश्वविद्यालय ने उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग रांची द्वारा अधिसूचित यूजीसी विनियम 2018 के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित आवेदकों की संख्या से तीन गुना आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है. विश्वविद्यालय ने 17 विषयों में कुल 518 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है, जिसमें बांग्ला में 6, भूगोल में 12, संस्कृत में 2, उर्दू में 2, वनस्पति विज्ञान में 17, रसायन शास्त्र में 19, गणित में 35, समाजशास्त्र में 33, इतिहास में 51, अर्थशास्त्र में 33, प्राणि विज्ञान में 6, भौतिकी में 44, मनोविज्ञान में 19, संथाली में 13, अंग्रेजी में 58, वाणिज्य में 79 और हिंदी में 89 अभ्यर्थी शामिल हैं. साक्षात्कार कार्यक्रम व अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना अपलोड कर दी गयी है. उक्त अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि को सुबह नौ बजे साक्षात्कार स्थल पर सभी मूल दस्तावेज व आधार कार्ड के साथ पहुंचें.

विषयवार इंटरव्यू कार्यक्रम:

• बंगाली, जियोग्राफी, संस्कृत और उर्दू- 5 जुलाई

• बॉटनी और केमिस्ट्री- 8 जुलाई

• गणित- 9 जुलाई

• सोशियोलॉजी- 10 जुलाई

• इतिहास- 11 और 12 जुलाई

• इकोनॉमिक्स और जूलॉजी- 13 जुलाई

• फिजिक्स- 15 जुलाई

• साइकोलॉजी और संथाली- 16 जुलाई

• अंग्रेजी- 18 और 19 जुलाई

• कॉमर्स- 20 और 21 जुलाई

• हिंदी- 22, 23 और 24 जुलाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola