नजमूल हवलदार की रिहाई से आदिवासियों में आक्रोश, बोले- एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को संताल से खदेड़ेंगे

मोटरसाइकिल रैली निकालते संताल समाज के युवा. फोटो : प्रभात खबर
Santhal Tribe Protest in Dumka: बांग्लादेशियों के खिलाफ संताल परगना के आदिवासी एकजुट हो रहे हैं. दुमका में नजमूल हवलदार की रिहाई के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संताली युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली.
Santhal Tribe Protest in Dumka: दुमका केंद्रीय कारा से बांग्लादेशी घुसपैठिया नजमूल हवलदार को रिहा किये जाने के फैसले के विरोध में आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा संताल परगना की अगुवाई में आदिवासी समाज के लोगों ने जबरदस्त आक्रोश जताया. रैली निकालकर दुमका शहर में प्रदर्शन किया. आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा के संताल परगना संयोजक चंद्रमोहन हांसदा ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की सह पर बांग्लादेशी घुसपैठिये संताल समाज के लिए अब बहुत बड़ा खतरा बन चुके हैं. अब समाज के नौजवानों ने अपने ईष्ट देव मारांग बुरू के दिये तीर-धनुष को फिर से अपने कंधों पर ऊठा लिया है. अब एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को संताल परगना से खदेड़ा जायेगा. अन्याय, अत्याचार, जमीन लूट का षड्यंत्र अब बांग्लादेशी घुसपैठियों को बहुत भारी पड़ने वाला है.
गैर आदिवासियों के साथ शादी पर होगा फैसला
संयोजक चंद्रमोहन ने कहा कि बहुत जल्द ही झारखंड सहित असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा के आदिवासी संतालों का राष्ट्रीय महासम्मेलन बुलाया जायेगा. इसमें गैर आदिवासियों से शादी करने वालों पर पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, जिला परिषद, एमएलए, एमपी के रिजर्व कोटा से चुनाव लड़ने वालों को लेकर बड़ा फैसला लिया जायेगा.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार
आक्रोश रैली से पहले आउटडोर स्टेडियम में हुई पूजा-अर्चना
शहर में आक्रोश रैली से पूर्व आखड़ा के लोगों ने आउटडोर स्टेडियम में वकील सोरेन की अगुवाई में जाहेर डार एवं महुआ डार गाड़कर विधिवत पूजा-अर्चना की. जुलूस की शक्ल में लोग बाइक से नारेबाजी करते हुए डीसी चौक होते हुए तिलका मांझी चौक, टीन बाजार चौक से होते हुए सिदो कान्हू पोखरा चौक पहुंचे.

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लगे गगनभेदी नारे
सिदो कान्हू पोखरा चौक पर आखड़ा के जामताड़ा जिला प्रभारी जगदीश मुर्मू की अगुवाई में सिदो कान्हू मुर्मू की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की सरकार एवं प्रशासन से बांग्लादेशी घुसपैठियों को सिदो कान्हू की धरती पर पैर नहीं रखने देने की मांग करते हुए गगनभेदी नारे लगाये और संकल्प लिया. आक्रोश रैली सह प्रदर्शन में मनोज कुमार हेम्ब्रम, कोरनेलियुस मुर्मू, नेल्सन सोरेन सोमनाथ किस्कू, उमेश हांसदा, एनोस सोरेन, प्रदीप मुर्मू सहित जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर और दुमका जिले के लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
27 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें
L Khiyangte Education and Profile: कितने पढ़े-लिखे हैं जेपीएससी के नये चेयरमैन एल खियांग्ते?
टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप का सपना होगा साकार! आइआइटी मद्रास के सफल परीक्षण से बढ़ी उम्मीदें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




