ePaper

Jharkhand Weather: अब तक 5.9 मिमी बारिश, वेदर डिपार्टमेंट ने बताया- अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Updated at : 27 Feb 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather forecast 15 days

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 15 दिन का मौसम कैसा रहने वाला है, मौसम विभाग ने आज ही बता दिया है. 1 जनवरी से 27 फरवरी तक 5.9 मिलीमीटर बारिश हुई. तापमान कितना रहा और आगे कितना रहेगा, यहां जान लें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 1 जनवरी से 27 फरवरी 2025 तक झारखंड में 5.9 मिलीमीटर वर्षा हुई. यह सामान्य से 76 फीसदी कम है. हालांकि, अगर पिछले सप्ताह हुई बारिश की बात करें, तो झारखंड में 4.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक है. वेदर डिपार्टमेंट ने अगले 15 दिन के झारखंड के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि आगामी सप्ताह यानी 28 फरवरी से 6 मार्च के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. बारिश सप्ताह की शुरुआत में होगी. इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इसके बाद 7 मार्च से 13 मार्च के बीच सामान्य से कम वर्षा होने की उम्मीद है.

15 दिन में 37 डिग्री तक जा सकता है झारखंड का तापमान

मौसम विभाग ने झारखंड के 15 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 28 फरवरी से 6 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. यह 29 डिग्री सेंटीग्रेड से 37 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 7 मार्च से 13 मार्च के बीच अधिकतम पारा 30 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है, जो सामान्य से सामान्य से अधिक है.

अगले सप्ताह 15 से 21 डिग्री केबीच रहेगा झारखंड का न्यूनतम पारा

अब बात करते हैं झारखंड के न्यूनतम तापमान की. झारखंड का न्यूनतम तापमान 28 फरवरी से 6 मार्च के बीच 15 से 21 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. यह सामान्य से अधिक है. इसके बाद के सप्ताह यानी 7 मार्च से 13 मार्च के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान के 14 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

फरवरी में 27 दिन में हुई 5.9 मिलीमीटर वर्षा

रांची के मौसम केंद्र ने बताया है कि नये साल के जनवरी और फरवरी महीने में (1 जनवरी से 27 फरवरी 2025 के बीच) कुल 5.9 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 76 फीसदी कम है. इस दौरान 1 जिले में सामान्य वर्षा हुई, 2 जिलों में कम वर्षा हुई, 15 जिलों में बहुत कम बारिश हुई. 6 ऐसे जिले रहे, जहां बिल्कुल बारिश नहीं हुई. इस दौरान झारखंड के किसी भी जिले में अधिक या बहुत अधिक वर्षा नहीं हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक सप्ताह में 8 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक वर्षा

अगर बात पिछले सप्ताह यानी 21 फरवरी से 27 फरवरी 2025 की करें, तो 8 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई. 1 जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई. 2 जिलों में सामान्य से कम, 3 जिलों में सामान्य से बहुत कम और 10 जिलों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई. इस प्रकार एक सप्ताह में कुल 4.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात 2.5 मिलीमीटर से 65 प्रतिशत अधिक है.

साइक्लोन की वजह से आंधी-तूफान के साथ हुई वर्षा और ओले गिरे

मौसम विभाग ने बताया साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से 20 से 22 फरवरी तक कहीं-कहीं वर्षा हुई. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. ओले भी गिरे. 23 से 26 फरवरी 2025 तक मौसम शुष्क रहा. हालांकि, सुबह और रात के तापमान में लगातार जारी रही.

इसे भी पढ़ें

L Khiyangte Education and Profile: कितने पढ़े-लिखे हैं जेपीएससी के नये चेयरमैन एल खियांग्ते?

27 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

पलामू में TSPC उग्रवादी उपेंद्र भुईयां गिरफ्तार, 652 गोलियां बरामद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola