सीता सोरेन का काफिला देख झामुमो कार्यकर्ताओं ने बसंत सोरेन के नाम के लगाये नारे

Updated at : 08 Apr 2024 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
सीता सोरेन का काफिला देख झामुमो कार्यकर्ताओं ने बसंत सोरेन के नाम के लगाये नारे

भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की

विज्ञापन

दुमका. भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता सोरेन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल हुई. इसके अलावा उन्होंने भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. दुधानी से जब सीता सोरेन का काफिला शहर की ओर लौट रहा था, तब मंत्री बसंत सोरेन व झामुमो से प्रत्याशी बनाये गये नलिन सोरेन के स्वागत के लिए झामुमो कार्यकर्ता झंडे लेकर टॉवर चौक के पास खड़े थे. भीड़ की वजह से जाम जैसी स्थिति दिख रही थी, ऐसे में सीता सोरेन के सिक्युरिटी में लगे जवानों ने रास्ता बनवाया. इस दौरान झामुमो के कार्यकर्ताओं ने बसंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola