बाबा योगेश्वरनाथ के सौंदर्यीकरण और विकास पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बाबा योगेश्वरनाथ के सौंदर्यीकरण और विकास पर हुई चर्चा

इसमें बसंत पंचमी पर भोलेनाथ के तिलकोत्सव और मंदिर में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड के जोगधरा में अवस्थित प्रसिद्ध योगेश्वरनाथ शिवमंदिर प्रांगण में मंदिर प्रबंधन से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई. इसमें बसंत पंचमी पर भोलेनाथ के तिलकोत्सव और मंदिर में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की गयी. सौंदर्यीकरण व यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तिलकोत्सव धूमधाम से संपन्न कराया जायेगा. पुजारी गौतम झा ने बाबा योगेश्वरनाथ के तिलकोत्सव कार्यक्रम को भव्यतापूर्वक कराने की बात कही. तिलकोत्सव को लेकर प्रबंधन समिति के सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर पुजारी गौतम झा, दुर्योधन राय, अर्जुन राय, सीताराम राय, संजय प्रसाद साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola