बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 11:03 PM

विज्ञापन

सरैयाहाट थाना क्षेत्र में जमुनियां मोड़ के पास हादसा

विज्ञापन

सरैयाहाट. दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनियां मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान पिंडरा निवासी दुर्गी यादव (25) के रूप में हुई है, वहीं दूसरी बाइक पर सवार जरमुंडी थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी पलटन रवानी (55), सुनील रवानी (35) व गोपाल रवानी (26) गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्गी यादव सलैया गांव आ रहा था, जबकि दूसरी बाइक सरैयाहाट से कोठिया जा रही थी. इसी दौरान जोरदार टक्कर हो गयी. दुर्गी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सरैयाहाट लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को दुमका भेजा जायेगा. युवक इकलौता संतान था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola