घर में घुसा हाइवा, ड्राइवर और खलासी घायल

काठीकुंड थानाक्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास हुई घटना
काठीकुंड. साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य पथ पर अनियंत्रित हाइवा घर में जा घुसा. गनीमत रही कि उस घर में कोई परिवार नहीं रहता है. घटना काठीकुंड थानाक्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास गुरुवार तड़के सुबह घटित हुई. दुमका दिशा की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित हाइवा की गति इतनी तेज थी कि लगभग 10 फीट लंबे गड्ढे को पार कर हाइवा घर के पीछे दीवार को तोड़ घर में जा घुसा. घटना में हाइवा का चालक व खलासी घायल हो गये. घायल दोनों को सीएचसी काठीकुंड ले जाया गया. घटना में चालक 40 वर्षीय अली हुसैन का हाथ टूटने के साथ सिर व कमर में चोट आयी थी. खलासी 20 वर्षीय वसीम अकरम का दांत टूटने के साथ ही हाथ पर चोट आयी थी. चिकित्सा प्रभारी डाॅ अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया. घायल ड्राइवर व खलासी दोनों पाकुड़ जिले निवासी बताये जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




