तेज रफ्तार बाइक से गिर कर दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक से गिर कर दो युवक घायल

शुंभेश्वरनाथ कोठिया सड़क स्थित थानदारी मोड़ के पास हादसा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट शुंभेश्वरनाथ कोठिया सड़क स्थित थानदारी मोड़ के पास हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से सरैयाहाट सीएचसी लाया गया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में चरकापाथर बाजार के 42 वर्षीय संजय कुमार दास व 43 वर्षीय उत्तम कुमार सिन्हा है. उत्तम कुमार के सिर में अधिक चोट लगने का कारण हालत नाजुक बनी है. घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि शुंभेश्वर के तरफ से लौट रहे थे. तभी थानेदारी गांव के पास तीखे मोड का अंदाजा नहीं रहने से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पलट गयी. जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola