टोटो की टक्कर ने छीन लिया परिवार का सहारा
Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:52 PM
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लखीकुंडी पंचायत भवन के पास
संवाददाता, दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लखीकुंडी पंचायत भवन के पास टोटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल अरिया सोरेन की रविवार सुबह फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे ने परिवार से उसका कमाने वाला सदस्य छीन लिया. मृतक अरिया सोरेन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव का रहनेवाला था. रोज की तरह साइकिल से मजदूरी करने शहर आता था. पत्नी ललिता मुर्मू ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह अरिया साइकिल से टीन बाजार चौक मजदूरी के लिए निकले थे. शाम को जब वे घर लौट रहे थे, तभी हवाई अड्डा की ओर से आ रहे टोटो ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अरिया को अस्पताल पहुंचाया. परिजनों को सूचना दी. पत्नी जब अस्पताल पहुंची तो पति की हालत बेहद नाजुक थी. पूरी रात इलाज चला, लेकिन रविवार सुबह अरिया जिंदगी की जंग हार गया. मौत की सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआइ अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, परिजनों का बयान दर्ज किया. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










