ePaper

काठीकुंड सीएचसी में एमएनसीयू की शुरुआत जल्द

Updated at : 28 Jan 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
काठीकुंड सीएचसी में एमएनसीयू की शुरुआत जल्द

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमएनसीयू के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन

काठीकुंड. दुमका जिले में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. जिले के काठीकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में केएमसी (कंगारू मदर केयर यूनिट) एवं एनबीएसयू (न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट) को एकीकृत कर एमएनसीयू (मदर एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट) की स्थापना की जा रही है. पूरे जिले में इसकी शुरुआत काठीकुंड सीएचसी से मॉडल सेंटर के रूप में होगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमएनसीयू के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है. यह यूनिट विशेष रूप से कम वजन, समय से पूर्व जन्मे तथा जोखिमग्रस्त नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए अत्यंत उपयोगी होगी. साथ ही प्रसव के बाद माताओं को भी सुरक्षित, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध करायी जाएगी. एमएनसीयू के अंतर्गत कंगारू मदर केयर पद्धति के माध्यम से मां और शिशु के बीच त्वचा से त्वचा का सीधा संपर्क सुनिश्चित किया जाएगा. इससे शिशु का तापमान संतुलित रहेगा, स्तनपान को बढ़ावा मिलेगा और संक्रमण का खतरा कम होगा. वहीं न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट के तहत नवजात शिशुओं की नियमित मॉनिटरिंग, प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन सपोर्ट एवं पोषण प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. एमएनसीयू की स्थापना से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को काफी लाभ मिलेगा. कम वजन एवं अस्थिर नवजातों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर देखभाल मिल सकेगा. इससे नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी मदद मिलेगी. एमएनसीयू के शुरू होने से काठीकुंड प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं को अब जिला अस्पताल या अन्य उच्च संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काठीकुंड सीएचसी में एमएनसीयू के सफल संचालन के बाद इसे जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी लागू करने की योजना है. कहते हैं चिकित्सा प्रभारी : यूनिट को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और फरवरी माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह से इसके संचालन की उम्मीद है. स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित हो सकें. – डाॅ अरविंद कुमार दास, चिकित्सा प्रभारी, काठीकुंड.

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola