स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दुमका पहुंचें राज्यपाल, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत
गार्ड ऑफ ऑनर लेते राज्यपाल . Prabhat Khabar Network
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत हुआ. स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी.
दुमका. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को दुमका पहुंचे. दुमका एयरपोर्ट पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट परिसर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीआइजी अंबर लकड़ा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
एयरपोर्ट से राज्यपाल सड़क मार्ग से लोक भवन पहुंचे, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गयी है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुबह 8:40 बजे लोक भवन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पुलिस लाइन मैदान में करेंगे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण
लोक भवन से राज्यपाल सुबह 8:48 बजे पुलिस लाइन के लिये रवाना होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:51 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे और स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज फहरायेंगे. इसके बाद वे परेड का निरीक्षण करेंगे तथा समारोह के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
मुख्य समारोह संपन्न होने के बाद राज्यपाल लोक भवन लौटेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:55 बजे वे लोक भवन से दुमका एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 11:15 बजे राज्य हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







