बाइक की टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

घटना के बाद बाइक चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आशा कुमारी अपने घर के बाहर खड़ी थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काला डुमरिया पंचायत के खिजुरमा गांव निवासी नंदलाल राय की पुत्री आशा कुमारी को बीती रात्रि अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद बाइक चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आशा कुमारी अपने घर के बाहर खड़ी थी. इस दौरान अज्ञात बाइक चालक धक्का मार कर भागने में सफल रहा. आसपास के लोगों ने स्थानीय तौर पर चिकित्सा के बाद दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में बच्ची को भर्ती कराया गया. घरवालों ने दयनीय आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक से बच्ची के समुचित इलाज की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola