पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार ट्रक मालिक सहित तीन आरोपी गया जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 7:38 PM
पुलिस ने ट्रक मालिक दुमका के लालू राकेश व दो सहयोगी दुमका के ही बिकेश कुमार यादव व श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया
शिकारीपाड़ा. पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल दुमका भेज दिया. शनिवार को चायपानी के पास एक ट्रक में 17 गोवंशीय पशुओं को पैर बांध कर क्रूरता परिवहन करते हुए पुलिस ने जब्त किया था. मौके से पुलिस ने ट्रक मालिक दुमका के लालू राकेश व दो सहयोगी दुमका के ही बिकेश कुमार यादव व श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया था. मौके से ट्रक चालक बांका बिहार के गौतम दास फरार हो गया था. उपरोक्त चारों के विरुद्ध कांड संख्या 76/24 में बीएनएस की धारा 317(4), 3(5), पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










