ट्रेन से कटकर युवती की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Aug 2024 12:08 AM

विज्ञापन

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. दुमका-रामपुरहाट रेल मार्ग पर वालीजोर के समीप ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती (22) की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को उक्त ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटी एक युवती की शव ग्रामीणों ने देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola