ePaper

मसानजोर से धाजापाड़ा तक सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट महीने भर से पड़ी है खराब

Updated at : 03 Aug 2024 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
मसानजोर से धाजापाड़ा तक सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट महीने भर से पड़ी है खराब

लोगों के मांग पर प्रशासन की ओर से रात के समय सड़क पर रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगायी गयी

विज्ञापन

रानीश्वर. दुमका सिउड़ी मुख्य सड़क के मसानजोर से मयूराक्षी रिसोर्ट धाजापाड़ा तक सड़क किनारे लगाये गये स्ट्रीट लाइट महीने भर से खराब होकर पड़ा हुआ है. मसानजोर हिल टाप के पास एक स्ट्रीट लाइट करीब दो महीने से सड़क किनारे पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों के मांग पर प्रशासन की ओर से रात के समय सड़क पर रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगायी गयी थी. इसके पहले भी कई बार स्ट्रीट लाइट खराब हुई, जिसकी देर-सबेर मरम्मति करायी गयी थी. अब जब सावन महीना चल रहा है और हर रोज हजारों पर्यटक गुजर रहे हैं, तब खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति नहीं करायी जा रही है. सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट जलने से रात के समय सड़क पर पैदल चलने वालों को रोशनी मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola