गंद्रकपुर के पास बहियार में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 9:55 PM
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया.
शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र के गंद्रकपुर के पास बहियार में पेड़ से लटकता 32 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया. लाश की पहचान दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथियापाथर के सुमन कुमार के रूप में की गयी है. जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरि प्रसाद साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. मृतक के पिता विरेंद्र मिश्रा के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है. आगे पुलिस सभी बिंदुओं में अनुसंधान कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










